BREAKING NEWS

WhatsApp Chenl Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Folo ME

BREAKING NEWS

: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज

Written ByNBT NEWS DESK | नवभारतटाइम्स.कॉम 3 May 2024
#BREAKING: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज
BREAKING NEWS

Breaking News In Hindi LIVE (02 मई 2024 आज की ताजा खबर): कांग्रेस ने अभी भी रायबरेली और अमेठी सीट पर सस्पेंस बनाया हुआ है। कहा जा रहा है कि आज कांग्रेस रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से सोनिया गांधी को मैदान में उतार सकती है। इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल और झारखंड में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए नवभारत टाइम्स डॉट इन के साथ।

BREAKING NEWS

हाइलाइट्स

  • BREAKING NEWS

    May 03 2024
    दिल्ली के स्कूलों के बाद पुलिस मुख्यालय को ईमेल से धमकी, मेल भेजने वाला निकला नाबालिग
    स्कूलों के बाद अब दिल्ली पुलिस मुख्यालय में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस ने इस ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया है। ईमेल भेजने वाला नाबालिग निकला। बच्चे से ये मेल शरारत के तौर पर भेजा था। उसके खिलाफ जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसको माता-पिता को सौंप दिया गया।
  • May 03 2024
    राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव
    कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सीट पर आखिरकार सस्पेंस खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है, जबकि अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं प्रियंका गांधी को टिकट नहीं मिला।
  • 07:23 AM,May 03 2024
    राहुल गांधी को रायबरेली और प्रियंका गांधी को अमेठी से उतार सकती है कांग्रेस
  • 07:23 AM,May 03 2024
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल और झारखंड में करेंगे चुनावी रैली
  • 07:23 AM,May 03 2024
    गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीएम केजरीवाल की अर्जी पर आज होगी सुनवाई
  • 07:22 AM,May 03 2024
    कांग्रेस से निकाले गए संजय निरुपम आज एकनाथ शिंदे गुट ज्वाइन कर सकते हैं
  • 07:22 AM,May 03 2024
    मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई
  • BREAKING NEWS

    11:51 PM,May 02 2024
    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने लद्दाख से उम्मदीवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सेरिंग नामग्याल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *