RajasthanLoksabha Election 2024

WhatsApp Chenl Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Folo ME

Contents
लोकसभा चुनाव-2024:आंध्र प्रदेश में अमित शाह बोले- तेलुगु की जगह अंग्रेजी को प्राथमिक शिक्षा में लाना चाहती है जगन मोहन सरकारकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में कहा, ” जगन मोहन रेड्डी की सरकार तेलुगु भाषा को खत्म करना चाहती है। उसकी जगह अंग्रेजी को प्राथमिक शिक्षा में लाना चाहती है।”उन्होंने आगे कहा कि हमें अमरावती को फिर से आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाना है। जगन मोहन रेड्डी की सरकार वादा खिलाफी की सरकार है। उन्होंने जो भी वादा किया, उसे कभी पूरा नहीं किया। उन्होंने भ्रष्टाचार, लूट और माफियाओं के कारण आंध्र प्रदेश की स्थिति को खराब किया है।शाह ने आगे कहा कि जगन मोहन रेड्डी ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। आंध्र प्रदेश में विकास शून्य है, निवेश स्थिर है और बेरोजगारी अपने चरम पर है। बुनियादी परियोजनाएं रुकी हुई हैं, लेकिन भू-माफियाओं का काम जोरों पर चल रहा है।आंध्र प्रदेश की संस्कृति का सम्मान करना और उसे बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य भी है और मिशन भी। हम भगवान तिरूपति बालाजी से जुड़ी हर चीज की पवित्रता बहाल करेंगे। हमारे गठबंधन का लक्ष्य आंध्र प्रदेश में गुंडागर्दी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और भूमि माफियाओं के खतरे को खत्म करना है।शाह ने कहा कि इस समय आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के सभी चरणों में मोदी जी तेजी से 400+ का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।लाइव अपडेट्सपुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी बदलालोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगेलोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव-2024:आंध्र प्रदेश में अमित शाह बोले- तेलुगु की जगह अंग्रेजी को प्राथमिक शिक्षा में लाना चाहती है जगन मोहन सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में कहा, ” जगन मोहन रेड्डी की सरकार तेलुगु भाषा को खत्म करना चाहती है। उसकी जगह अंग्रेजी को प्राथमिक शिक्षा में लाना चाहती है।”

उन्होंने आगे कहा कि हमें अमरावती को फिर से आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाना है। जगन मोहन रेड्डी की सरकार वादा खिलाफी की सरकार है। उन्होंने जो भी वादा किया, उसे कभी पूरा नहीं किया। उन्होंने भ्रष्टाचार, लूट और माफियाओं के कारण आंध्र प्रदेश की स्थिति को खराब किया है।

शाह ने आगे कहा कि जगन मोहन रेड्डी ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। आंध्र प्रदेश में विकास शून्य है, निवेश स्थिर है और बेरोजगारी अपने चरम पर है। बुनियादी परियोजनाएं रुकी हुई हैं, लेकिन भू-माफियाओं का काम जोरों पर चल रहा है।

आंध्र प्रदेश की संस्कृति का सम्मान करना और उसे बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य भी है और मिशन भी। हम भगवान तिरूपति बालाजी से जुड़ी हर चीज की पवित्रता बहाल करेंगे। हमारे गठबंधन का लक्ष्य आंध्र प्रदेश में गुंडागर्दी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और भूमि माफियाओं के खतरे को खत्म करना है।

शाह ने कहा कि इस समय आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के सभी चरणों में मोदी जी तेजी से 400+ का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।

लाइव अपडेट्स

02:32 PM5 मई 2024

तेलंगाना में राहुल गांधी ने कहा- भाजपा-RSS आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण के खिलाफ हैं। वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं। कांग्रेस संविधान की रक्षा करने की कोशिश कर रही है, भाजपा-आरएसएस इसे खत्म करना चाहते हैं।

02:26 PM5 मई 2024

पुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी बदला

कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए फंड न मिलने का दावा करने वाली सुचरिता मोहंती ने अपना टिकट लौटा दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने शनिवार को ओडिशा के पुरी से जय नारायण पटनायक को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

पटनायक पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, वे इस चुनाव से पदार्पण करेंगे। पुरी में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। पढ़ें पूरी खबर…

02:23 PM5 मई 2024

चुनाव आयोग से पीयूष गोयल का नामांकन रद्द करने की मांग

मुंबई-नॉर्थ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल के नामांकन को रद्द करने की मांग की गई है। मनोज फूलचंद नेवाडे़ नाम के व्यक्ति ने 26 मुंबई उत्तर चुनाव संघ के रिटर्निंग ऑफिसर कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है।

मनोज ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 36 (2) (बी) के तहत पीयूष वेदप्रकाश गोयल के नामांकन फॉर्म को रद्द करने की मांग की है। मनोज का दावा है कि पीयूष ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 33(5) के नियमों के अनुसार नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसलिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 36 (2) (बी) के तहत उनका नामांकन फॉर्म रद्द किया जाए।

मनोज ने अपनी शिकायतों में कहा है कि पीयूष गोयल मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे मुंबई नॉर्थ में नहीं रहते हैं। वे मालाबार हिल विधानसभा के मतदाता हैं। इस तरह से वे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जरूरी दस्तावेज भी दिए हैं।

2 मई को पीयूष ने नामांकन भरा है
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 2 मई को मुंबई उत्तर से अपना नामांकन भरा है। गोयल अभी महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। गोयल ने शपथ पत्र में 110.95 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है। 2016 के चुनाव में उन्होंने कुल 95.37 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई थी। 2010 में केंद्रीय मंत्री के पास कुल 30.34 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 14 साल में उनकी संपत्ति में करीब 80 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

01:34 PM5 मई 2024

कांग्रेस ने चुनाव आयोग में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने रविवार को चुनाव आयोग से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बाकी नेताओं के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई।

आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें एससी और एसटी समुदाय के लोगों को एक विशेष उम्मीदवार को वोट न देने के लिए धमकाया गया था।

12:48 PM5 मई 2024

आचार संहिता के बीच प्याज से बैन हटाने के लिए चुनाव आयोग से परमिशन ली गई

केंद्र ने लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर प्याज के निर्यात पर बैन हटाने के लिए चुनाव आयोग से परमिशन ले ली है। यह फैसला उपभोक्ता मामलों के विभाग की सिफारिश पर लिया गया। पिछले साल 8 दिसंबर को, केंद्र ने उत्पादन में संभावित गिरावट की चिंताओं के बीच कीमतों को कंट्रोल करने के लिए दिसंबर की शुरुआत में प्याज के निर्यात पर बैन लगा दिया था।

11:37 AM5 मई 2024

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, इसमें 40 नाम

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है।

10:40 AM5 मई 2024

छत्तीसगढ़ : वोटिंग करने के लिए साल के पत्तों पर निमंत्रण और पीले चावल दिए

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिले बलरामपुर में एक स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लोगों में वोटिंग के लिए जागरूक करने अनोखा तरीका अपनाया। वे घर-घर जाकर साल के पत्ते और पीले चावल बांट रही हैं।

09:45 AM5 मई 2024

राजनाथ सिंह बोले- BJP सरकार कभी संविधान नहीं बदलेगी

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पीटीआई से कहा कि भाजपा सरकार कभी संविधान नहीं बदलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण कायम रहेगा। राहुल गांधी में कोई दम नहीं है, लेकिन कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश करके आग से खेल रही है। कांग्रेस केवल चुनावी लाभ के लिए लोगों को गुमराह कर रही है।

एजेंसी को दिए इंटरव्यू में राजनाथ ने कहा कि पीओके पर बलपूर्वक कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं है। वहां के लोग खुद ही भारत में शामिल होना चाहेंगे।

08:32 AM5 मई 2024

राहुल गांधी की 6 मई को एमपी के खरगोन और आलीराजपुर में सभा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 6 मई को मप्र आएंगे। मौजूदा लोकसभा चुनाव में यह उनका तीसरा मप्र दौरा है। 6 मई को वह रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के जोबट (आलीराजपुर) और खरगोन सीट के सेगांव में सभा करेंगे।

08:28 AM5 मई 2024

7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग के लिए आज शाम से प्रचार थमेगा

तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 93 सीटों पर रविवार शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 12 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में भोपाल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी।

07:48 AM5 मई 2024

पवन खेड़ा बोले- PM मोदी दक्षिण से चुनाव क्यों नहीं लड़ते

कांग्रेस के मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के पास उत्तर और दक्षिण, दोनों राज्यों से चुनाव लड़ने की हिम्मत है। PM मोदी दक्षिण से चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते। राहुल की तरह उन्हें भी दक्षिण से चुनाव लड़ना चाहिए।

पवन खेड़ा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, “हम PM मोदी से कह रहे हैं कि आप डरिए मत, दक्षिण से लड़िए। वे देश के प्रधानमंत्री है। मोदी साहस क्यों नहीं दिखाते, दक्षिण से इतना डरते क्यों हैं।

07:44 AM5 मई 2024

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगे

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *